Dividend Stocks News: शेयर बाजार में डिविडेंड से जुड़ी खबरें हमेशा निवेशकों का ध्यान खींचती हैं, खासकर उन लोगों के लिए जो निवेश से लगातार कमाई की उम्मीद रखते हैं। हाल ही में कुछ प्रमुख कंपनियों ने डिविडेंड को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएँ की हैं, जिससे बाजार में हलचल देखी जा रही है। इस आर्टिकल में हम समझेंगे कि किन कंपनियों ने ऐलान किया है और कितना किया है डिविडेंड का ऐलान।
HDFC Life Insurance
सबसे पहले नजर डालते हैं HDFC Life Insurance पर। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ₹2.10 प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है। हालांकि, यह प्रस्ताव अभी शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है, जो AGM में तय होगा। कंपनी ने 19 जून 2026 को रिकॉर्ड डेट घोषित की है, यानी इस तारीख तक जिन निवेशकों के पास शेयर होंगे, वही डिविडेंड पाने के पात्र होंगे। भुगतान की प्रक्रिया 20 जुलाई 2026 के बाद शुरू की जाएगी।
| EX DATE | RECORD DATE | DIVIDEND% | AMOUNTRs. | TYPE |
|---|---|---|---|---|
| 20 Jun 2025 | 20 Jun 2025 | 21 | 2.1 | Final |
| 21 Jun 2024 | 21 Jun 2024 | 20 | 2 | Final |
| 16 Jun 2023 | 16 Jun 2023 | 19 | 1.9 | Final |
| 31 May 2022 | 01 Jun 2022 | 17 | 1.7 | Final |
| 30 Jun 2021 | 01 Jul 2021 | 20.2 | 2.02 | Final |
VST Industries
अब बात करें VST Industries की, जिसने निवेशकों के लिए डिविडेंड का ऐलान किया है। बता दे कि कंपनी ने ₹10 फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर ₹12 प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है। बता दे कि 29 जुलाई 2026 को होने वाली 95वीं AGM में इसकी मंजूरी दी जाएगी। कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि मंजूरी मिलने के बाद 30 दिनों के भीतर डिविडेंड का भुगतान कर दिया जाएगा।
| EX DATE | RECORD DATE | DIVIDEND% | AMOUNTRs. | TYPE |
|---|---|---|---|---|
| 03 Jul 2025 | 03 Jul 2025 | 100 | 10 | Final |
| 14 Jun 2024 | 15 Jun 2024 | 1500 | 150 | Final |
| 04 Aug 2023 | 05 Aug 2023 | 1500 | 150 | Final |
| 13 Jul 2022 | 15 Jul 2022 | 1400 | 140 | Final |
| 16 Jul 2021 | 20 Jul 2021 | 1140 | 114 | Final |
Aditya Birla Sun Life AMC
Aditya Birla Sun Life AMC ने अभी डिविडेंड की घोषणा नहीं की है, लेकिन कंपनी 23 अप्रैल 2026 को होने वाली बोर्ड मीटिंग में इस पर विचार करेगी। इस वजह से यह स्टॉक निवेशकों की नजर में बना हुआ है। यदि कंपनी डिविडेंड घोषित करती है, तो इसमें तेजी देखने को मिल सकती है।
| EX DATE | RECORD DATE | DIVIDEND% | AMOUNTRs. | TYPE |
|---|---|---|---|---|
| 23 Jul 2025 | 23 Jul 2025 | 480 | 24 | Final |
| 01 Aug 2024 | 01 Aug 2024 | 270 | 13.5 | Final |
| 04 Aug 2023 | 04 Aug 2023 | 105 | 5.25 | Final |
| 24 Mar 2023 | 24 Mar 2023 | 100 | 5 | Interim |
| 13 Jul 2022 | 14 Jul 2022 | 117 | 5.85 | Final |
Disclaimer:- Crypto Dekho का विजन भारत में वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देना है। हम जो सामग्री पोस्ट करते हैं वह विशुद्ध रूप से शिक्षा और मनोरंजन के उद्देश्य से है। हम सेबी पंजीकृत वित्तीय सलाहकार नहीं हैं। इसलिए हम कोई निवेश या वित्तीय सलाहकार सेवाएं प्रदान नहीं करते हैं। आप अपने पैसे और अपने फैसलों के लिए पूरी तरह जिम्मेदार होंगे। कृपया अपने वित्तीय निवेश के लिए किसी सेबी पंजीकृत वित्तीय सलाहकार से परामर्श ले !