Dividend Stocks News: इन 3 कंपनियों ने किया डिविडेंड का ऐलान, जल्दी जाने नाम

Dividend Stocks News: शेयर बाजार में डिविडेंड से जुड़ी खबरें हमेशा निवेशकों का ध्यान खींचती हैं, खासकर उन लोगों के लिए जो निवेश से लगातार कमाई की उम्मीद रखते हैं। हाल ही में कुछ प्रमुख कंपनियों ने डिविडेंड को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएँ की हैं, जिससे बाजार में हलचल देखी जा रही है। इस आर्टिकल में हम समझेंगे कि किन कंपनियों ने ऐलान किया है और कितना किया है डिविडेंड का ऐलान।

HDFC Life Insurance

सबसे पहले नजर डालते हैं HDFC Life Insurance पर। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ₹2.10 प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है। हालांकि, यह प्रस्ताव अभी शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है, जो AGM में तय होगा। कंपनी ने 19 जून 2026 को रिकॉर्ड डेट घोषित की है, यानी इस तारीख तक जिन निवेशकों के पास शेयर होंगे, वही डिविडेंड पाने के पात्र होंगे। भुगतान की प्रक्रिया 20 जुलाई 2026 के बाद शुरू की जाएगी। 

EX DATERECORD DATEDIVIDEND%AMOUNTRs.TYPE
20 Jun 202520 Jun 2025212.1Final
21 Jun 202421 Jun 2024202Final
16 Jun 202316 Jun 2023191.9Final
31 May 202201 Jun 2022171.7Final
30 Jun 202101 Jul 202120.22.02Final

VST Industries

अब बात करें VST Industries की, जिसने निवेशकों के लिए डिविडेंड का ऐलान किया है। बता दे कि कंपनी ने ₹10 फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर ₹12 प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है। बता दे कि 29 जुलाई 2026 को होने वाली 95वीं AGM में इसकी मंजूरी दी जाएगी। कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि मंजूरी मिलने के बाद 30 दिनों के भीतर डिविडेंड का भुगतान कर दिया जाएगा।

EX DATERECORD DATEDIVIDEND%AMOUNTRs.TYPE
03 Jul 202503 Jul 202510010Final
14 Jun 202415 Jun 20241500150Final
04 Aug 202305 Aug 20231500150Final
13 Jul 202215 Jul 20221400140Final
16 Jul 202120 Jul 20211140114Final

Aditya Birla Sun Life AMC

Aditya Birla Sun Life AMC ने अभी डिविडेंड की घोषणा नहीं की है, लेकिन कंपनी 23 अप्रैल 2026 को होने वाली बोर्ड मीटिंग में इस पर विचार करेगी। इस वजह से यह स्टॉक निवेशकों की नजर में बना हुआ है। यदि कंपनी डिविडेंड घोषित करती है, तो इसमें तेजी देखने को मिल सकती है।

EX DATERECORD DATEDIVIDEND%AMOUNTRs.TYPE
23 Jul 202523 Jul 202548024Final
01 Aug 202401 Aug 202427013.5Final
04 Aug 202304 Aug 20231055.25Final
24 Mar 202324 Mar 20231005Interim
13 Jul 202214 Jul 20221175.85Final

Disclaimer:-  Crypto Dekho का विजन भारत में वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देना है। हम जो सामग्री पोस्ट करते हैं वह विशुद्ध रूप से शिक्षा और मनोरंजन के उद्देश्य से है। हम सेबी पंजीकृत वित्तीय सलाहकार नहीं हैं। इसलिए हम कोई निवेश या वित्तीय सलाहकार सेवाएं प्रदान नहीं करते हैं। आप अपने पैसे और अपने फैसलों के लिए पूरी तरह जिम्मेदार होंगे। कृपया अपने वित्तीय निवेश के लिए किसी सेबी पंजीकृत वित्तीय सलाहकार से परामर्श ले !

Leave a Comment