YES Bank Q4 News: कंपनी ने किया तिमाही नतीजो का ऐलान , FII बड़ा रहे होल्डिंग्स

YES Bank Q4 News: YES Bank का शेयर पिछले एक साल से दबाव में रहा है। करीब 11% का रिटर्न बैंकिंग सेक्टर के अन्य प्रमुख शेयरों के मुकाबले कमजोर माना जा रहा है। इस सुस्ती के पीछे रिटेल निवेशकों की लगातार बिकवाली एक अहम वजह रही है। लेकिन दूसरी तरफ, स्टॉक में एक अलग ट्रेंड भी साफ दिख रहा है। बता दे कि कंपनी में बड़े निवेशक लगातार अपनी हिस्सेदारी बढ़ा रहे हैं।

बता दे कि 20 अप्रैल को शेयर की शुरुआत कमजोर रही, लेकिन सुबह 10 बजे के बाद खरीदारी लौट आई। करीब 10:25 बजे शेयर 20.25 रुपये के आसपास ट्रेड करता दिखा, जिसमें हल्की बढ़त दर्ज हुई। मार्केट में यह तेजी बैंक के ताजा तिमाही नतीजों के बाद बनी सकारात्मक धारणा से जुड़ी मानी जा रही है।

DII और FII दोनों का भरोसा मजबूत

घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) की हिस्सेदारी सितंबर 2025 के 20.8% से बढ़कर मार्च 2026 में 21.82% तक पहुंच गई।
वहीं विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने भी अपनी हिस्सेदारी 44.95% से बढ़ाकर 46.42% कर दी। यह लगातार बढ़ोतरी इस बात का संकेत है कि बड़े निवेशक बैंक की रिकवरी पर दांव लगा रहे हैं।

YES Bank – Shareholding Pattern

FIIs +44.95%45.74%46.42%
DIIs +20.79%21.12%21.81%
Government +0.01%0.01%0.01%
Public +34.24%33.12%31.74%
No. of Shareholders62,57,30361,04,67360,08,062

Q4 रिजल्ट में मुनाफे में तेज उछाल

मार्च 2026 तिमाही में YES Bank का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट बढ़कर 1,068 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 739 करोड़ रुपये था। यह नए CEO Vinay M Tonse के नेतृत्व में पहला तिमाही परिणाम है, जिसने निवेशकों का ध्यान खींचा। साथ ही आपको बता दे कंपनी का ROA 1% पर है। बैंक का Return on Assets (ROA) 1% तक पहुंच गया है। यह 2020 के बाद पहली बार यह स्तर हासिल हुआ है। यह बैंक की ऑपरेशनल रिकवरी का मजबूत संकेत माना जा रहा है। इसी के कंपनी के मार्जिन में सुधार देखने को मिला है। कंपनी का नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) 2.5% से बढ़कर 2.7% हो गया है। बैंक ने अगले 2–3 वर्षों में इसे 3.25–3.5% तक ले जाने का लक्ष्य रखा है। कंपनी के लोन और डिपॉजिट दोनों मजबूत मार्च तिमाही में लोन ग्रोथ: 10.7% और डिपॉजिट ग्रोथ: 12.1% है। कॉर्पोरेट लेंडिंग में तेजी इस ग्रोथ का मुख्य कारण रही।

YES Bank – Key Financial Metrics

MetricValue
Market Cap₹ 63,765 Cr.
Current Price₹ 20.3
High / Low₹ 24.3 / ₹ 17.2
Stock P/E18.2
Book Value₹ 16.3
Dividend Yield0.00 %
ROCE5.98 %
ROE7.10 %
Face Value₹ 2.00
Sales₹ 30,208 Cr.
Profit After Tax₹ 3,512 Cr.
Sales Growth-2.30 %
Debt₹ 3,84,420 Cr.
Debt to Equity7.51
Return (3 Years)7.62 %
Promoter Holding0.00 %

Disclaimer:-  Crypto Dekho का विजन भारत में वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देना है। हम जो सामग्री पोस्ट करते हैं वह विशुद्ध रूप से शिक्षा और मनोरंजन के उद्देश्य से है। हम सेबी पंजीकृत वित्तीय सलाहकार नहीं हैं। इसलिए हम कोई निवेश या वित्तीय सलाहकार सेवाएं प्रदान नहीं करते हैं। आप अपने पैसे और अपने फैसलों के लिए पूरी तरह जिम्मेदार होंगे। कृपया अपने वित्तीय निवेश के लिए किसी सेबी पंजीकृत वित्तीय सलाहकार से परामर्श ले !

Leave a Comment